हल्द्वानी। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता कुमाऊं के सभी मंदिरों की पवित्र माटी लेटर रविवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। अयोध्या में 5 अगस्त को आयोजित राम जन्म भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही इस टीम को संगठन के कुमाऊं संभाग कार्यालय से रवाना किया गया। कार्यालय में सुबह पहले दिन पूजा-अर्चना की गई। प्रांत के उपाध्यक्ष दीवान सिंह फर्त्याल ने कहा राम मंदिर का निर्माण संघर्ष की एक लंबी कहानी है। यह हिंदू ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यहां प्रांत मंत्री डॉ. विपिन पांडे, सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा, विभाग मंत्री राजेंद्र, डॉ. गिरजा शंकर, कैलाश जोशी, हरीश बेलवाल, कुंवर सिंह नेगी, ललित बाल्मीकि, समर लाल चौधरी रहे।
कुमाऊं के मंदिरों की पवित्र माटी लेकर विहिप कार्यकर्ता हुए अयोध्या रवाना