भाजपा व काग्रेस छोड़ आप मे शामिल हुए दर्जनों लोग
नैनीताल। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस बीच कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महासचिव मो. बुरहान शान अख्तर ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की। जबकि भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण करने वालों में तनवीर कुरैशी, सुनील कुमार, सैफ खान, आरिश खान, योगेश मठपाल, चंद्र प्रकाश, साहिल खान, जतिन रावत, प्रदीप चौहान आदि शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदीप दुम्का, डीएस नेगी, शाकिर अली, मो. खुर्शीद ने सदस्यता दिलाई।