यूथ कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
हल्द्वानी। नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे काग्रेसियों पर पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज किए जाने से गुस्साए  युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान श्री प्रिंस ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी में हुए भ्र्ष्टाचार के काग्रेस द्वारा चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन से भयभीत होकर द्वेष भावना के चलते एआईसीसी के सदस्य सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस राजू रावत, नगर निगम पार्षद सहित अन्य कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसका काग्रेस पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि राज्य सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए  हैं।  पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि विकास विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, मुकदमे लगाकर हमारी आवाज नहीं दबाई जा सकती है। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने अपने हाथों पर काली पट्टी बाधी हुई थी, सरकार का पुतला दहन करने वालो में जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया, सुमित कुमार, जीवन बिष्ट, खलील वारसी,लाल सिंह पवार, हृदयेश कुमार, हर्षित जोशी, तस्कीन अहमद, राजेन्द्र सिंह रावत आदि लोग शामिल थे।