हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कोटाबाग इकाई का गठन किया है। इसमें व्यापारी नेता कंचन कुमार पंत को अध्यक्ष और विनोद कुमार पांडे को महामंत्री नियुक्त किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला संयुक्त महामंत्री भगवत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष जनक राज उत्पल, नगर अध्यक्ष कालाढूंगी मयंक मेहरा की संस्तुति के बाद कोटाबाग इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री पदों की घोषणा की गई है। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, रूपेंद्र नागर, नवीन पांडे सन्नू, लाला जायसवाल, मुरली मनोहर मुलानी, सोनू पूरी, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, परमजीत पम्मा, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा आदि ने बधाई दी है।
व्यापार मंडल की कोटाबाग इकाई का गठन