हल्द्वानी। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने एक स्वर में यह बात कही गई कि बाजार बंद से सिर्फ कालाबाजारियों को फायदा पहुचता है, जबकि जनता के हिस्से में मायूसी ही आती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि कोरोना महामारी को लेकर दुष्प्रचार कर रहे असमाजिक तत्वों को को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि बाजार बंद के अवसर का अक्सर मुनाफाखोर को इंतज़ार रहता है। ताकि कालाबाजारी के माध्यम से आम जनता के साथ लूट खसौट कर सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसे कालाबाजारियों व मुनाफाखोरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त अभियान चलाना चाहिए, ताकि यह लोग अपने मंसूबो में कामयाब न हो सके। श्री फर्स्वाण के बयान का समर्थन करने वालो में हल्द्वानी महानगर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष प्रमोद भट्ट,पंकज पलड़िया, आनन्द सिंह अधिकारी, परबजोत चंडोक, प्रदीप सबरवाल, महेंद्र बिष्ट, सन्दीप जोशी, ललित बिष्ट, रामप्रसाद कस्यप, चमन गुप्ता, भुवन जोशी, नितिन बोरा, नीलेश अरोरा, देवेंद्र मेहरा, कुन्दन रावत, सजंय वर्मा, जसबीर खनायत, गौरव अग्रवाल, मेहबूब अली, पंकज गुलाटी, विजय बत्रा, राजेश पूरी, विनोद आनंद, हाजी नफीस, अमित जोशी, नितेश थुवाल आदि थे।
व्यापार मंडल की खरी-खरी: बाजार बंदी से मुनाफाखोर खुश ओर जनता हलकान