सुमित हृदयेश पर किया पुलिस  ने मुकदमा दर्ज


हल्द्वानी। बिना परमिशन के शहर में जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी के साथ  भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने 11 कांग्रेसियों के बयान दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी किया है। बता दे कि कांग्रेस नेताओं ने बीते गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ जुलूस निकाला था। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 18 नामजद व 10-12 अज्ञात कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस आधार पर रविवार को भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी 10 कांग्रेसियों के बयान दर्ज कर, उन्हें नोटिस दिए गए। सोमवार को एआईसीसी के सदस्य सुमित हृदयेश के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। सुमित ने कहा,सारे पार्षदों पर लगे मुकदमे पुलिस को वापस लेने चाहिए। पार्षद निगम परिसर में मौजूद थे। निगम के भ्रष्टाचार से ग्रस्त होकर उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकार अपनाया। ये झूठे मुकदमे हमारी आवाज दबा नहीं पाएंगे।