हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने बताया की लगातार एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से उनके और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे समाजहित एवं भारतहित के कार्यों को देखते हुये राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेणी साहू ने उन्हीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी व विश्वास के साथ अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेणी साहू आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह उस पर खरे उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। साहू ने कहा कि भारत के लगभग सभी प्रदेशों के साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर युवा प्रदेश टीम के गठन के लिये युवा पदाधिकारियों का चयन कर सबको साथ लेकर साहू समाज को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे । इस दौरान शुभकामना संदेश देने में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार साहू, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय आई.टी.सेल अध्यक्ष अविनाश साहू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बालचंद्र गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता, राष्ट्रीय महिला महामंत्री मंजू साहू, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सुमन साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
साहू बने राष्ट्रीय तेली महासंगठन के युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष