हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामपाल गंगोला की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने सरदार गुरविंदर सिंह भसीन को संरक्षक, शिव कपूर को सहकोषाध्यक्ष और सूरज प्रकाश को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारी हितों के लिए काम करने की अपील की गई है। मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश मंत्री नवीन पांडे, रूपेंद्र नागर, योगेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, मुरली मनोहर मुलानी, सुभाष कश्यप, सोनू पुरी आदि ने खुशी जताई है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया विस्तार