हल्द्वानी। रानीबाग के सनकोट गांव में महिला को अपना निवाला बनाने वाले नरभक्षी गुलदार का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। जबकि वन प्रभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही लोगो को जागरूक कर रही है। फतेहपुर रेंज के रेंजर अमित ग्वासाकोटी के नेतृत्व में दोनों रेंज के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ सनकोट, इंदिरा नगर, चांदमारी, देवलढूंगा, ब्यूरा, चौहानपाटा आदि क्षेत्र में गश्त अभियान चलाया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को गुलदार के मूवमेंट को लेकर जागरूक भी किया। रेंजर ग्वासाकोटी ने बताया कि इलाके में लगाए गए कैमरों की लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से गुलदार को लेकर सचेत रहने को कहा। इस दौरान आरओ बीएस मेहता, डॉ. आयुष उनियाल, डिप्टी रेंजर किशोर गोस्वामी, वन दरोगा गिरीश चन्द्र जोशी, प्रकाश चन्द्र, त्रिरेन्द्र कुमार, वनबीट अधिकारी चन्द्रगिरी गोस्वामी, रमेश सिंह नपलच्याल, राम सिंह बिष्ट, रवि जोशी, भारत मासीवाल आदि शामिल रहे।
नरभक्षी गुलदार वन निगम की पकड़ से बाहर, क्षेत्र में आक्रोश