कार्बेट नेशनल पार्क में हाथियों की संख्या 5 साल में बढ़ गई 20 फीसदी

हल्द्वानी। इस बार कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथियों का कुनबा बढ़ कर 1224 पहुच गया है। जबकि वर्ष 2014-15 में इनकी संख्या 1030 रिकार्ड हुई थी। हाथियों का कुनबा बढ़ने से कॉर्बेट प्रशासन में हर्ष की लहर है। कार्बेट प्रशासन के अनुसार इस बार 189 हाथियों की वृद्धि हुई है। जिससे हाथियों की संख्या 1224 पहुंच गई है। बता दें कि बीते 6 से 9 जून के बीच हाथियों की गणना शुरू की गई थी। जिसका कॉर्बेट नेशनल पार्क ने पूरा विश्लेषण कर बीते हफ्ते देहरादून के चीफ वार्डन को भेजा था। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ बोर्ड बैठक में इसके आंकड़े जारी किए गएं। जिसके तहत कॉर्बेट पार्क में हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में कॉर्बेट पार्क में 1,035 हाथियों को देखा गया था। वहीं, इस बार कुल 1,224 हाथी देखने को मिले हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी का कहना है कि 6 से 9 जून तक कार्बेट में   हाथियों की गणना का कार्य किया गया था। पांच साल बाद हाथियों की संख्या में 20 फीसदी वृद्धि देखी गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में 1011 व कालागढ़ टाइगर रिजर्व में 213 हाथी चिन्हित हुए है। जिसके चलते हाथियों की वर्तमान संख्या 1,224 पहुच गई है। इसके साथ ही 189 हाथियों की बढ़ोत्तरी हुई है। कॉर्बेट प्रशासन इसे पार्क के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं तो वहीं वन्यजीव प्रेमी भी हाथियों की संख्या में बढ़ोत्तरी से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कार्बेट नेशनल पार्क में रेंज के अनुसार हाथियों की संख्या ढिकाला   244,  सर्पढुली   195,  बिजरानी  121,  ढेला        65,  झिरना      152,  कालागढ़   234,  सोना नदी  24,  पाखरो      31,  पलैंन    56

  अदनाला   54,  मैदावन     22,  मन्दाल     26