हल्द्वानी। बीते 5 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी और उसके पिता पर एक किशोरी की मां ने बेटी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी के पिता को पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया एक किशोरी की मां ने गांव के ही दीपक और उसके पिता कुंदन सिंह पर जबरन घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कुंदन सिंह को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद दीपक फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने हरिद्वार में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा