भाजपा नेता व पूर्व काबीना मंत्री सुरेश राम आर्य आप मे शामिल
हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राम आर्य ने मंगलवार को भाजपा को बाय-बाय कह आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने श्री आर्या को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश आर्या ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के वक्त देखा गया सपना चूर-चूर कर दिया गया है। जिन उद्देश्यों के चलते उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया गया था, कोई भी राष्ट्रीय दल प्रदेश में उन उद्देश्यों को साकार नहीं कर सका है। लोगों के संघर्ष का भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी मजाक उड़ाने का काम किया है। राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी हम सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिस तरह आप दिल्ली में सरकार चला रही है, उससे प्रेरित होकर ही उन्होंने आप का दामन थामा है। पार्टी के तय एजेंडे के तहत जनता को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। यहां संतोष आर्या, कमल दुर्गापाल, गोपाल राम टम्टा, प्रेम चंद्र, दनियाज खान समेत बड़ीस संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।