भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता निकले कोरोना पॉजिटिव
हल्द्वानी। कोरोना वायरस ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लापरवाही बरतने वालो को यह वायरस तेजी से अपनी गिरिफ्त में ले रहा है। इसी क्रम में इस वायरस ने अब पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे नैनीताल के भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता को अपनी चपेट में ले लिया है। दोनों पदाधिकारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों नेताओं को कोविड-19 सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन नेताओं के कोरोना वायरस पॉजीटिव आने के बाद भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग दोनों नेताओं के संपर्क में आए लोगों और परिवार के सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन कर सभी की जांच करने की तैयारी कर रहा है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन करके रखा हुआ था। इस बीच कोविड टेस्ट कराने के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।