बालिका हाईस्कूल में रौपे फलदार वृक्ष
हल्द्वानी। हर घर पेड़ संस्था ने राजपुरा स्थित बालिका हाईस्कूल में 20 छायादार और फलदार पौधे लगा कर हरियाली का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष एवं पार्षद तन्मय रावत और महामंत्री विजय लक्ष्मी चौहान ने बताया कि 15 अगस्त तक संस्था का लक्ष्य 2100 पौधे लगाने का है। इसी क्रम में यह पौध रोपण किया जा रहा है।इस दौरान विशाल नेगी, दिवाकर, प्रिंसपल जानकी देऊपा, हरीश सुनौली, योगेश भट्ट, अनिल पंत, रेनू कार्की, मंजू लता कोहली, सरिता, दया कोरंगा आदि मौजूद रहे। इधर, ममता एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने गोरापड़ाव स्थित चन्द्रावती तिवारी, कन्या इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष ममता बिष्ट, शिक्षिका बीना फुलारा, दीप्ति जोशी, नेहा बिष्ट, कंचन, मीनाक्षी कबडवाल, अंजू बडाली, प्रियंका जोशी आदि मौजूद रहीं।