हल्द्वानी। समाजसेवी संगठन यूके नैनीताल जिले के भुजियाघाट के
व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से सैनिटाइज अभियान चलाया गया। जिसमें यहां कुमाऊं को आने वाली गाड़ियों जैसे कार, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक, डंपर को सेनीटाइज किया गया। गाड़ियों के माध्यम से कोरोनावायरस ना फैले
इसलिए यह सैनिटाइज अभियान चलाया गया। अभियान में समाजसेवी हेमंत गोनिया राजेंद्र सिंह बिष्ट, अमर सिंह, नितेश बिष्ट, शुभम जीना, बालम सिंह जीना, कृपाल सिंह, सूर्या, हरीश नेगी आदि थे। समाजसेवी हेमन्त गोनिया ने बताया कि यह अभियान काफी लम्बे समय से चलाया जा रहा है। उन्होंने अपने संसाधनों से अब तक करीब 175 छोटी बड़ी गाड़ियों को सैनिटाइज किया है। वही समाज सेवी संगठन यू के नैनीताल जिले में अपने संसाधनों से गरीबों को राशन व सैनिटाइज बाटने का भी कार्य कर रहे है।
व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप चलाया जा रहा सैनिटाइज अभियान