विश्व पर्यावरण दिवस पर सोसाइटी ने किया पौधारोपण 

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून  के उपलक्ष में परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हीरानगर में सोशल डिस्टन्सिंग को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट को पर्यावरण मित्र 2020 सम्मान से भी सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि  पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए 5 जून को  पर्यावरण दिवस  मनाया जाता है, जिससे आम जनता को प्रेरित किया जा सके। वही संस्था के अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण देश भर में पहले की तरह सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं ऐसे में उन्होंने  सभी लोगों से अपने निवास में या कॉलोनी के आस-पास के इलाके
में वृक्षारोपण करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के इस मौके पर हम सभी प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम मे परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संदीप कुकसाल, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक रविंद्र बाली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग,  क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी, पार्षद मधुकर श्रोत्रीय, अभिषेक शर्मा, कनिष्का ढींगरा समेत कई लोग उपस्थित थे।