स्व. हीरा सिंह राणा के निधन पर जताया शोक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय गायक हीरा सिंह राणा का शनिवार सुबह तड़के  हार्ट अटैक होने से निधन  हो गया।  उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने दुख: व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि लोक गायक हीरा सिंह राणा ने गीतों से आंदोलनों को वाणी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लोक गायक हीरा सिंह राणा विनम्र श्रद्धांजलि देते कहा कि उन्होंने कुमाउनी लोकगीतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन को व्यक्तिगत तौर पर बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने अपना हीरा खो दिया है। हीरा सिंह राणा उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति के एक अमिट हस्ताक्षर थे। उनके जाने से हमारी लोक संस्कृति को गहरा आघात पहुंचा है।