सौतेली मां कर रही थी 12 साल के बेटे के साथ यौन शोषण
हल्द्वानी। महिला के खिलाफ अपने सौतेले बेटे के साथ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सौतेली मां दो महीने से बारह साल के बेटे के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रही थी। महिला की छह माह पहले ही शादी हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के पिता एक कॉलेज के प्रवक्ता हैं। पत्नी का देहांत होने के बाद छह माह पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। जब से वह घर में आई, तब से बच्चे के साथ इन्हीं हरकतों से पति परेशान होने लगे थे। उन्होंने इसके बाद भोटिया पड़ाव चौकी में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद यह मामला महिला हेल्पलाइन तक भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सौतेली मां दो माह से बेटे का यौन शोषण कर रही थी। बेटे के पिता को आपबीती सुनाने के बाद उन्होंने कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।