रस्सी कूद प्रतियोगिता में चेतिका रही अव्वल






हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता में हल्द्वानी की छात्रा चेतिका अव्वल रही। बिरला स्कूल की 7वीं की छात्रा चेतिका पुत्री डॉ. संजय जोशी ने उत्तराखंड से प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान पाया। विद्यालय के प्रशिक्षक कमलेश तिवारी ने फेडरेशन कोच और रेफरी परीक्षा उत्तम अंकों से उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा व उप प्राचार्य बिजो थोमस ने चेतिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। बता दे कि उक्त प्रतियोगिता रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लॉकडाउन में ऑनलाइन आयोजित कराई गई है।