पत्रकार दानिश खान के निधन पर शोक


हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकारो में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम अचानक दानिश खान का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां चिकित्सक ने बताया कि दानिश खान को एक के बाद एक दो हार्ट अटैक हुए। शुक्रवार को सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है। पत्रकार दानिश खान के आकस्मिक निधन पर हल्द्वानी मीडिया सेन्टर मे उनकी आत्मा की शान्ति के शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी  मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके परिवार को इस दुख की घडी सहन करने की ईश्वर शक्ति दे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट,सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, पवन नेगी, आनसिह, भुवन चन्द्र, पत्रकार गुड्डू रजवार,सुरेश पाठक, राजेश सरकार, गिरीश भटट, गोविन्द पाटनी आदि मौजूद थे।