हल्द्वानी। नगर निगम के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुद्ध पार्क में चल रहा है। सोमवार को एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि नगर निगम का बजट साफ तौर पर दिखा रहा है कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को राशन वितरण कर रही थीं। इसके बावजूद निगम का दावा है कि उसने 30 लाख रुपये का राशन बांटा। शहर में गोले बनाने व निगम की दुकानों के नामांतरण में भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। धरनास्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, महेश शर्मा, राहुल छिमवाल, दान सिंह भंडारी, मंजू तिवारी, गोविंद बिष्ट, ध्रुव कश्यप, तौफीक अहमद, हिमांशु जोशी, दीप पाठक, सतनाम सिंह, नेत्र बल्लभ जोशी, गोविंद बगडवाल, राजीव जायसवाल, त्रिलोक बनोली, प्रकाश पांडे, पुष्कर बिष्ट, रमेश नगरकोटी, गजेंद्र गोनिया, गणेश उपाध्याय, नरेश अग्रवाल, संजय बिष्ट, संजू पाना, सुहैल सिद्दीकी, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
निगम में हुआ है बड़े पैमाने में भ्र्ष्टाचार: सुमित