मोईन बाबा के सर सजा उपाध्यक्ष का ताज

हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल व  महामंत्री राजीव जायसवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोइन बाबा को देवभूमि व्यापार मंडल महानगर उपाध्यक्ष पर मनोनीत किया है। साथ ही मोइन बाबा से उम्मीद जतायी है कि वह व्यापारी हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

मोइन बाबा के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धींगरा, जिलाध्यक्ष पंकज कपूर, परमिंदर प्रिंस,मनीष वर्मा, पंकज गुप्ता, रविंद्र वाली, कनिष्क ढींगरा, पवन बिष्ट, विनोद कांडपाल, मोहित अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह भसीन, राजेंद्र बमेठा, आशीष दुमका, अनवर उल्ला सिद्दीकी, रजत महेश्वरी, प्रेम चौधरी, लक्ष्मी नारायण, गगन सेठी, डॉ सुभाष मेहता ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।