मोदी सरकार में बड़ा है जनता का विश्वास: स्मृति
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। छह साल पहले नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का जो नारा दिया था, तब विपक्ष उस पर मजाक बनाता था लेकिन आज डिजिटल इंडिया वैश्विक महामारी के दौर में वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने वर्चुअल रैली के जरिये मोदी सरकार तमाम योजनाओं, उपलब्धियों के साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा। 

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों में केेंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केेंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि केेंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य किये। उन्होंने उत्तराखंड में विशेष रूप से चारधाम के लिए आल वेदर रोड़, केदारनाथ के पुर्ननिर्माण कार्य का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी सरकार ने वर्षों लंबित समस्याओं के कारण जो नुक्सान उठाना पड़ रहा था उन सबका समाधान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए आज विश्व में जो स्थिति उत्पन्न हो गई है उसके कारण हम सभी को अपने जीवन जीने की पद्धति को बदलने की आश्वयकता है। इसलिए जनता से जुडऩे एवं सरकार द्वारा किये कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल रैली करना आवश्यक हो गया है। भगत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए लोकल को वोकल बनाना अतिआवश्यक है। हम लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेना होगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कृषि, पशुपालन, मत्सय पालन जैसे रोजगारों को अपनाकर प्रदेश में आने वाले मजदूरों के रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है एवं आर्थिक सहायता की भी व्यवस्था कर रही है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए शपथ भी दिलवाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, राजेश कुमार, अजय राजौर, उमेश शर्मा, दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, ममता पलडिय़ा, मनोज साह, प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, प्रताप बिष्ट, राजेंद्र अग्रवाल, हरिमोहन अरोरा, संजय दुमका समेत कर्ई कार्यकर्ता मौजूद रहे।