कार्यकर्ता पहुचायेंगे केंद्र की उपलब्धियां जन-जन तक: भगत

हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुचाएंगे। उत्तराखण्ड  प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के दस लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य  रखा गया है। कार्यकर्ता 11 से 17 जून तक संपर्क अभियान चलाएंगे। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा के  कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता 25-25 घरों का चयन करेंगे। इन घरों में जाकर वह भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। कहा कि प्रदेश में पांच-पांच हजार लोगों की दो वर्चुअल रैलियां की जाएंगी। नो जून को गढ़वाल और दस जून को कुमाऊं संभाग में रैली आयोजित की जाएगी। तथा केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया
जाएगा। पत्रकार वार्ता में श्री भगत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।