जंतवाल सचिव व बोरा बने सयुक्त मंत्री
हल्द्वानी। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए थोक  मंडी व्यवसायी मोहन जंतवाल को नगर सचिव व प्रमुख इलेक्ट्रिकल व्यवसायी नितिन बोरा को  सयुक्त मंत्री मनोनीत किया है। साथ ही दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी से  व्यापारी हितों के लिए संघर्ष उम्मीद जतायी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र फर्स्वाण, पूरन लाल साह, प्रदीप भण्डारी, हेम मेलकानी, आवेश गर्ग, अमरजीत सेठी, प्रदीप सबरवाल, आनन्द सिंह अधिकारी, पीयूष अग्रवाल, गोविन्द मंगल, मनोज शर्मा, गुलजीत नरूला, ऋषभ पाठक, प्रमोद गोल्डी, राजेन्द्र मुन्ना, मुकेश खण्डेलवाल, प्रमोद भट्ट, रामप्रसाद कश्यप, नरेन्द्र साहनी आदि व्यापारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।