हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के 25 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ संगठन की मजबूती को एकजुट होने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा संगठन जमाखोरों, मिलावटखोरों और नकली माल बेचने वालों का समर्थन नहीं करता है। संगठन के लिए उपभोक्ता हित सर्वोपरि है। संगठन का गठन राज्य आंदोलन के दौरान हुआ था। इस मौके पर उन्होंने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संचालन कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल व प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, मुकेश बेलवाल, रमेश जोशी, हर्ष जलाल, राजकुमार नेगी, हरजीत चड्ढा, राकेश अग्रवाल, एनके कपिल, अतुल गुप्ता, जीवन कार्की, कमल मेहरा, राजेन्द्र बिष्ट, रवि गुप्ता, आफताब हुसैन सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने लॉक डाउन के दौरान आई समस्याओं पर भी चर्चा की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गलवान वैली में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में है उपभोक्ता हित सर्वोपरि