हल्द्वानी। कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश तिवारी व प्रवक्ता पद के लिए हरीश आर्या को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ काग्रेसी नेता खजान पाण्डेय ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि ठेकेदारो के बकाया भुगतान के लिए शीघ्र ही शासन- प्रशासन स्तर पर वार्ता की जायेगी। इसी के साथ बहुत जल्द संगठन की नई कार्यकारणी का विस्तार भी किया जायेगा। नवनियुक्त प्रवक्ता हरीश आर्य ने सफल चुनाव व यूनियन के गठन के लिए कैलाश साह को बधाई दी। बैठक का सञ्चालन युथ काग्रेस के अध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया ने किया। इस दौरान उपरोक्त के आलावा उपेन्द्र कनवाल, इसरार, एकराम, मो. हनीफ, राहुल झिगरन, उमेश पनेरू, तरुण बिष्ट, पी सी जोशी, जसपाल राणा, बालम सिंह बिष्ट, उमेश जोशी, किशोर मेहरा, घनश्याम पाण्डेय, मो.जाकिर, धर्मेन्द्र शर्मा, गणेश जंतवाल, शकील अहमद, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश भट्ट, नवल किशोर भट्ट, सुनील मिश्रा, अमित कनवाल, पवन बिष्ट व राम सिंह खोलिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
अध्यक्ष पद पर हुई योगेश की ताजपोशी, प्रवक्ता बने हरीश