तानाशाही पर उतरी भाजपा सरकार : इंदिरा 

 

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

रविवार को हल्द्वानी के जंतर मंतर कहे जाने वाले बुद्धपार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ सांकेतिक धरने पर बैठी नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ने कहा कि पीएम केयर फंड में जमा धनराशि का ब्योरा मांगने पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार  द्वारा द्वेष भावना की राजनीति से प्रेरित होकर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करानें को  अलोकतांत्रिक करार दिया। धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल मौजूद थे।