हल्द्वानी। पुलिस ने नशे तीन सौदागरों को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंभलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने गौला नदी के समीप स्मैक बैच रहे शमसाद को 3 ग्राम, सरताज कुरैशी को 3 ग्राम व मौ वसीम को 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनो बनभूलपुरा के इंदिरा नगर के रहने वाले बताये गए है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओ के तहत मामला पंजीकृत कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। एसआई मनोज यादव ने बताया कि शमसाद पूर्व में भी स्मैक तस्करी में पकड़ा गया है। वह एक माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ है।