पंचतत्व में विलीन हुए साह
हल्द्वानी। वर्ष 1965 में हुई भारत-पाक जंग के नायक, वीर चक्र तथा विशिष्ट सेवा मेडल विजेता मेजर जनरल स्व. सुरेंद्र शाह (77) का बुधवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चिता को उनके पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ शाह ने मुखाग्नि दी।

इससे पूर्व, कुमाऊं रेजीमेंट की सम्मान गारद उनके नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव स्थित आवास पर पहुंची, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई। शाह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढ़ाया गया। इस दौरान सेना के सेवारत और रिटायर अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। चित्रशिला घाट पर रेजीमेंट की गारद टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान लोगों ने शाह के ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस को याद किया।