हल्द्वानी। कोरोना के ख़ौफ़ के बीच भी चिकन के दाम इन दिनों आसमान छुने लगे है। दो सप्ताह में ही बाजार में चिकन के भाव दोगुने हो गए है। लेकिन चिकन के शौकीनो में कमी नही आई है। शहर में इन दिनों चिकन की कीमते 240 से 280 रुपए प्रति किलो पहुच गई है। यह दाम इन दिनों चिकन की बढ़ती मांग के कारण ही बड़ रहे है। लॉकडाउन लागू होने के बाद पहले तो चिकन के दाम तेजी से कम हो गए थे। इसके बाद किसानो ने मुर्गी पालना कम कर दिया, इससे अब मांग के हिसाब से आपूर्ति कम होने के कारण चिकन के दामो में भी उछाल आया है। बता दे कि लॉकडाउन लागू होने पर यह अफवाह फैली थी कि चिकन से भी कोरोना वायरस का खतरा बड़ सकता है। लेकिन अफवाह गलत साबित होने के बाद से भी लॉकडाउन में भी चिकन की डिमांड बढ़ने लगी है। इस अफवाह के कारण शुरुवात में चिकन के कारोबारियों को काफी नुक्सान हुआ था। उस दौरान डर का आलम यह था कि हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रो से सटे जंगलो में करीब डेढ़ माह पूर्व मुर्गी पालको द्वारा हजारो चूजे छोड़े गए थे। लॉकडाउन के पहले चिकन 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वहीँ इन दिनों यही दाम बढ़कर दोगुने तक हो गए है।
चिकन के दामो में लगी आग