पहले किया पत्नी पर वार फिर दिया अपने को मार


 


 


हल्द्वानी। शराबी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया। इसके तुरन्त बाद ही उसने अपना गला भी धारदार हथियार से रेत दिया। घायल अवस्था में उसे हल्द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी प्रेम सिंह गैड़़ा शराब का लति बताया जा रहा है। उसका अपनी पत्नी कमला देवी से इसी बात को लेकर रोज झगड़ा होता था। बीती शाम रोज रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गयी। बताया जाता है कि आज प्रेम सिंह गैड़ा नशे में धुत होकर अपनी पत्नी कमला देवी के घर जा पहुंचा। आनन फानन में उसने जेब से धारदार हथियार निकाल पत्नी पर ताबडतोड़ वार किये। पत्नी के दोनों हाथों में गहरे जख्म लगे है। इसके बाद प्रेम ने अपना गला भी धारदार हथियार से रेत दिया और जमीन पर लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे लोगों ने उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।