हल्द्वानी। नगर निगम ने अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस एक वर्ष के कार्यकाल को काग्रेसी बेहद ही निराशाजनक बता रहे है। आज काग्रेस जिला महामन्त्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में दर्जनों काग्रेसियों ने हल्द्वानी के जंतर मंतर कहे जाने वाले बुद्ध पार्क में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला का पुतला दहन किया।
इस दौरान हल्द्वानी के जिला महामन्त्री हेमन्त साहू ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एक वर्ष का निगम का कार्यकाल पूरी तरह फ्लॉप ही रहा। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में काम तो कुछ हुआ नहीं मगर निगम के नाम कई घोटाले अवश्य रहे। उनका कहना था कि किसी भी वार्ड में विकास का एक भी कार्य नही हुआ, सिर्फ मेयर साहब ने इस एक वर्ष में कोरी बयानबाजी कर अपनी राजनीती चमकाने का प्रयास जरूर किया। कहा अस्तित्व में आये नए वार्डो में कूड़ा उठाने की व्यवस्था अभी तक शुरू नही की गई। सीवर लाईन, नालियों के निर्माण कार्य में भी निगम फिसड्डी ही साबित हुआ, ट्रंचिंग ग्राउंड से उठते जहरीले धुऐ से कई लोग अकाल ही काल का ग्रास बन गए और कई लोग भयंकर बीमारी की चपेट में है।पुरे मामले में मेयर साहब जवाबदेही से बच रहे है। उन्होंने आरोप लगाया की निगम की दुकानो के आवंटन में भी पारदर्शिता नही बरती गई, अपने चहेते को नियम को ताक पर रख कर दुकाने आवंटन की गई। प्रदर्शन करने वालो व मेयर का पुतला दहन करने वालो में हेमन्त साहू के साथ
पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट, शोभा बिष्ट, समाजिक कार्यकर्ता ह्रदेश कुमार, रईस मसूदी, दीपा खत्री, हिमान्शु जोशी, नाजिम अन्सारी, सचिन राठौर, हरीश आर्या, किरन माहेश्वरी,प्रशान्त नेगी, सरफराज अहमद, चम्पा सक्सेना,उमेश राणा, साहिल राज, दिव्यांशु वर्मा, अनिल कुमार, अरबाज खान, रवि आर्या, पंकज अधिकारी, विकास तिवारी, सहित दर्जनों काग्रेसी मौजूद थे।