गिरीश चन्दोला
हल्द्वानी । मौका है दीपावली के महापर्व का। एक दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है, हर शख्स अपने बजट के अंदर रहकर ही बधाई देने का प्रयास कर रहा है। जिनका बजट ठीक है वह समाचार पत्रो तथा टीवी चैनलो में विज्ञापन देकर बधाई सन्देश प्रेषित कर रहे है, तो अधिक्तरो ने सोशल मीडिया का सहारा लिया हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट ने भी आज मीडिया कर्मियो से मुखातिब हो उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस अनोपचारिक वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह कहकर उन अफवाहों में विराम लगा कि वे अब प्रदेश अध्यक्ष की तीसरी पारी नहीं खेलगे। श्री भट्ट ने मीडिया से साफ़ शब्दों में कहा कि वह अब प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल नही है। वह यही नही रुके, उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली के बाद भाजपा के उन वरिष्ठ पदाधिकारियों को दायित्व देकर नवाजा जायेगा, जो पिछले करीब 3 वर्षो से मुख्यमंत्री की और टकटकी लगा कर देख रहे है।